-रांची में छात्रों की हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी
सामना संवाददाता / रांची
झारखंड में छात्रों और सरकार के बीच सहमति बनने के बाद भूख हड़ताल खत्म होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में छात्रों और प्रशासन, दोनों पक्षों ने संयम से काम लिया और बातचीत से रास्ता निकला।
राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के सवालों को दबाने के बजाय उनका जवाब दिया जाना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्ती व्यवस्था को लेकर उन्होंने साफ कहा कि निष्पक्ष प्रतियोगिता, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और समय पर नियुक्ति युवाओं का अधिकार है। उन्होंने संकेत दिया कि भर्ती व्यवस्था में सुधार केवल एक राज्य तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे देश में ऐसा सिस्टम विकसित होना चाहिए जिसमें पेपर लीक, देरी, अनिश्चितता और कथित पक्षपात जैसी शिकायतों की गुंजाइश न्यूनतम हो। झारखंड में छात्रों के आंदोलन और उसके बाद बनी सहमति को कांग्रेस युवाओं की आवाज सुने जाने की दिशा में सकारात्मक कदम बता रही है।
-छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार
-जेएसएससी-सीजीएल समेत टीडीपीएल की परीक्षाएं रद्द
झारखंड में २४ दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बाद आखिरकार सोरेन सरकार झुक गई। सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा पैâसला लेते हुए जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और निजी एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं, परिणामों और चयन प्रक्रियाओं को रद्द कर दिया।
