-बोले- बेटी अपनी बात कह रही है, राजनीति में आएगी या नहीं पैâसला उसका होगा
सामना संवाददाता / मुंबई / नई दिल्ली
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के दिल्ली में सीजेपी के नेतृत्ववाले छात्र प्रदर्शन के समर्थन में सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग को लेकर उनके पिता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रोलिंग के पीछे भाजपा आईटी सेल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी कलाकार या नागरिक को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है।
छात्रों का समर्थन कर बेटी ने कोई अपराध नहीं किया
सोनाक्षी ने हाल ही में छात्रों की मांगों और विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आवाज उठाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बड़ी संख्या में टिप्पणियां शुरू हो गर्इं। शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे लेकर नाराजगी जताई और कहा कि उनकी बेटी ने कोई अपराध नहीं किया, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी है।
बेटी के राजनीति में आने की संभावनाओं पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी अगर कभी राजनीति में आने का पैâसला करती हैं तो यह पूरी तरह उनका निजी निर्णय होगा। वह अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं। सिन्हा ने यह भी संकेत दिया कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग से किसी की आवाज दबाई नहीं जा सकती। उनके मुताबिक, असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है और सवाल पूछनेवालों को निशाना बनाना स्वस्थ राजनीति का संकेत नहीं है। सोनाक्षी के छात्र आंदोलन के समर्थन ने अब सिर्फ फिल्मी दुनिया ही नहीं, राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। सवाल यह है कि क्या यह महज एक अभिनेत्री की सामाजिक टिप्पणी है या भविष्य की किसी राजनीतिक पारी की शुरुआती आहट।
