मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिशिवसेना के प्रयास से दूर हुई पानी की समस्या

शिवसेना के प्रयास से दूर हुई पानी की समस्या

दक्षिण मुंबई के कर्नाकबंदर स्थित मुसाफिर खाना में रहने वाले नागरिक पिछले कई सालों से पानी की समस्या को लेकर बहुत परेशान थे। अपनी इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिक कुलाबा विधानसभा प्रमुख विकास मयकर से मिले। मयकर ने स्थानीय नागरिकों की समस्या के लिए शिव सेना पक्ष प्रमुख एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर उन्हें उनकी समस्याओं से अवगत कराया। श्री ठाकरे की निधि से मुसाफिरखाना साबुसिद्दीक मार्ग की 1 नंबर से 5 नंबर तक की सभी इमारतों में पानी की टांकी, सड़क से इमारत तक नई पाईप लाईन जोड़ने का काम किया गया। पूरा हुए इस कार्य का उद्घाटन शिवसेना सांसद अरविंद सावंत के हाथों किया गया। इस अवसर पर शिवसेना उप नेता रवीन्द्र मिर्लेकर, अरुण दुधवडकर, विभाग प्रमुख संतोष शिंदे, कृष्णा दादा पावले,वैभव शिंदे, आनंद मोढवे,उप विभाग प्रमुख बाजीराव मालसुरे, उप शाखाप्रमुख रंजीश जाधव, मंगेश भोगले, सचिन आंग्रे, सचिन दौंडकर,प्रणव गोरडे, परवेज शेख,आशीष घोणे आदि उपस्थित थे।

अन्य समाचार