मुख्यपृष्ठसमाचारराणाप्रताप कॉलेज में प्रशिक्षित किए जा रहे चुनिंदा स्काउट-गाइड कैडेट

राणाप्रताप कॉलेज में प्रशिक्षित किए जा रहे चुनिंदा स्काउट-गाइड कैडेट

-आवासीय बेसिक व एडवांस कार्यक्रम में शामिल हैं सौ प्रतिनिधि

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

राणाप्रताप पीजी कॉलेज में इन दिनों भारत स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय कब-बुलबुल लीडर, स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन का बेसिक व एडवांस प्रशिक्षण चल रहा है।
यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि इस आवासीय प्रशिक्षण में जिले भर के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों के चुने हुए करीब सौ कैप्टन प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं कब-बुलबुल लीडर को दक्ष बनाना है, ताकि वे अपने-अपने विद्यालयों में स्काउटिंग-गाइडिंग की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड की गतिविधियों के साथ ही नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, शिविर संचालन और प्रशिक्षण की तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। गाइड कैप्टन बेसिक के लिए नौशाद अली सिद्दीकी, स्काउट मास्टर के लिए धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा कब लीडर के लिए अभिषेक कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सहायक प्रशिक्षक राजेंद्र कुमार, संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. वीना सिंह और गौरव आदि भी प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं। प्रशिक्षण का समापन 24 अगस्त को होगा।

अन्य समाचार