मुख्यपृष्ठअपराधरामगढ़ में नशे के सौदागर का धंधा गुमटी से लेकर घर तक...

रामगढ़ में नशे के सौदागर का धंधा गुमटी से लेकर घर तक फैला हुआ मिला

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड और बिहार प्रदेश में इस समय सूखे नशे का करोबार खुब फल फूल रहा है। नशे के सौदागर का गन्दा धंधा एक छोटी सी पान की गुमटी से होते हुए मकान या घर कहें वहां तक फैली हुई है।ताजा मामला झारखंड प्रदेश के रामगढ़ शहर से है, जिसमें पता चला है कि नशे का गंदा धंधा किस तरह गली-मोहल्लों तक पैर पसार रहा है, इसकी एक तस्वीर रामगढ़ में पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आई है। दरअसल, सुभाष चौक के पास एक छोटी सी गुमटी से शुरू हुई पुलिस की जांच जब आरोपी के घर तक पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घर में अलग-अलग पैकेटों में गांजा भरकर रखा गया था। पुलिस ने गुमटी और घर से कुल 22.260 किलो गांजा बरामद किया। मौके से 20 साल के रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही आल्टो और एर्टिगा कार भी पुलिस ने जब्त कर ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ शहर में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 22 किलो से अधिक गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैl पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने रविवार को देर दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि सुभाष चौक स्थित एक गुमटी में अवैध रूप से गांजे की खरीद-बिक्री की जा रही है। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), रामगढ़ के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया। इसके बाद छापामारी दल सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने गुमटी पर पहुंचाlजहां पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रितेश कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता पुरुषोत्तम कुमार सिंह, निवासी न्यू कॉलोनी बगीचा, थाना व जिला रामगढ़ बताया। गुमटी की तलाशी में करीब 960 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर पर भी छापामारी की गईl जहां से 16 अलग-अलग पैकेटों में कुल 21.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की ढुलाई में इस्तेमाल होने वाली एक ऑल्टो कार (JH-2V-2425) और एक अर्टिगा गाड़ी (JH-24N-2425) भी जब्त की गई है।इस तरह की वारदात अक्सर झारखंड और बिहार प्रदेश में देखने को मिलता है।

अन्य समाचार