मुख्यपृष्ठनए समाचारकांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभास्थल शुद्धीकरण के 21 दिनों के...

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभास्थल शुद्धीकरण के 21 दिनों के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं होना संगीन जुर्म

 अनिल मिश्र / पटना

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कॉंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के सभा स्थल के शुद्धीकरण करने वालों पर 21 दिनों बीतने के बाद अभी तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होना संगीन जुर्म है। इस संबंध में आज गयाजी के स्थानीय टावर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर कॉंग्रेसजनों ने भाजपा, आर एस एस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस मामले में अविलंब अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश उत्तराखंड सरकार को देने की मांग की है। इस संबंध में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह इंटक महासचिव टिंकू गिरी, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, खिजीर हायात, मुन्ना मांझी, इंदल पासवान, जगदीश मांझी आदि ने कहा कि शुद्धीकरण के 21 दिन होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होना संविधान और भाजपा आर एस एस के बीच विचारधारा की लड़ाई है, नेताओं ने कहा कि संविधान लागू होने के बाद भी अनुसूचित जाति, जनजाति के खिलाफ भेदभाव जारी है, ये सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे का मुद्दा नहीं है, बल्कि हिंदुस्थान के हर अनुसूचित जाति जनजाति से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए अनुसूचित जाति जनजाति के खिलाफ ऐसे व्यवहार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेवारी है।

अन्य समाचार