तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवं केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 2025 में प्रवेशित छात्रों के लिए पांच दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम ‘दीक्षारंभ 2.0’ में नवागत छात्रों को समझाई गई विश्वविद्यालय की संरचना, नियम, सुविधाएं और शैक्षणिक वातावरण
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में यूजीसी एवं केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 2025 में प्रवेशित छात्रों के लिए पांच दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम ‘दीक्षारंभ 2.0’ का आयोजन किया गया। इसमें नवागत छात्रों को विश्वविद्यालय की संरचना, नियमों, सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराया गया। इस दौरान नए छात्रों को विभिन्न विशेषज्ञों और वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने अनुशासन, परीक्षा प्रणाली, हॉस्टल नियमों, पुस्तकालय संसाधनों, खेल सुविधाओं, करियर एवं प्लेसमेंट गतिविधियों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता जैसी अहम जानकारियां विस्तार से समझाईं।
दीक्षारंभ 2.0 में कुलपति प्रो. वीके जैन ने अपने आशीर्वचन में छात्रों को प्रेरित किया। डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन ने अकादमिक संरचना, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने छात्र कल्याण योजनाओं तथा डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर श्री अंकित जैन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता बताई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुशील सिंह ने अनुशासन, परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा संरचना और चीफ वार्डन ने हॉस्टल नियमों पर गहनता से प्रकाश डाला। सीटीएलडी निदेशक डॉ. पंकज सिंह ने शिक्षण एवं अधिगम विकास की भूमिका समझाई। सीआरसी के प्रतिनिधि ने करियर और प्लेसमेंट गतिविधियों से छात्रों को अवगत कराया।
फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा ने खेल सुविधाओं का परिचय दिया, जबकि मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष ने पुस्तकालय संसाधनों की जानकारी दी। संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ. वैभव रस्तोगी ने विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसके सिंह ने छात्रों को एंटी रैगिंग की शपथ भी दिलाई।
पांच दिवसीय स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम में नर्सिंग कॉलेज, सीसीएसआईटी, इंजीनियरिंग, टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, पैरामेडिकल, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, फिजिकल एजुकेशन, एजुकेशन, फाइन आर्ट्स और लॉ कॉलेज के छात्र शामिल रहे। इंटरएक्टिव चर्चाओं और मार्गदर्शन सत्रों ने छात्रों को विश्वविद्यालय जीवन के लिए तैयार किया। समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
उल्लेखनीय है कि इको फ्रेंडली एवं नैक से ए ग्रेड प्राप्त तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी 130 एकड़ में आच्छादित है। कार्यक्रम में प्रो. एसपी सुभाषिनी, डॉ. जेसलीन एम., प्रो. श्योली सेन, प्रो. आरके द्विवेदी, प्रो. विपिन जैन, प्रो. नवनीत कुमार, प्रो. शिवानी एम. कौल, डॉ. आशु मित्तल, प्रो. प्रवीन कुमार जैन, डॉ. विनोद जैन, श्री रविंद्र देव आदि ने अपने-अपने कॉलेजों की रीति-नीति के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन डॉ. माधव शर्मा ने किया।
