सोम प्रकाश
निर्देशक इंद्रजीत लंकेश ने अपनी आगामी फिल्म जय हिंद, जय सिंध में नए कलाकारों गौरव धींगरा और अकाइशा वत्स को मौका देने के फैसले पर बात की है। उन्होंने बताया कि अनुभवी कलाकारों से सजी फिल्म होने के बावजूद उन्होंने कहानी के लिए नए चेहरों को चुनने का फैसला सोच-समझकर किया।
कास्टिंग को लेकर लंकेश ने कहा, ठजब मैंने जय हिंद, जय सिंध के लिए कलाकारों का चयन शुरू किया, तो मैं जाने-पहचाने चेहरों की तलाश में नहीं था। मैं ऐसे कलाकारों की तलाश में था, जो दर्शकों को अपने किरदारों पर विश्वास करने के लिए मजबूर कर सकें। गौरव और अकाइशा में वह ईमानदारी और मासूमियत थी। वे बिना किसी पूर्व छवि के ऑडिशन देने आए थे और यही ताजगी कहानी के लिए बिल्कुल सही थी।ठ निर्देशक ने कहा कि नए कलाकारों को फिल्म में शामिल करना किसी व्यावसायिक फैसले के बजाय रचनात्मक निर्णय था। उन्होंने कहा, ठमहेश मांजरेकर, जया प्रदा और ज़रीना वहाब जैसे कलाकारों को हर दिन अभिनय करते देखना अपने आप में एक मास्टरक्लास जैसा था। गौरव और अकैशा ने बेहद ईमानदारी के साथ उनसे सीखा और मुझे लगता है कि दर्शक उनके अभिनय में उस सच्चाई को महसूस करेंगे।ठ
सैमी ननवानी द्वारा निर्मित और इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित, सैमीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी जय हिंद, जय सिंध: ए लव स्टोरी में महेश मांजरेकर, जया प्रदा, छाया कदम, राहुल देव, विक्रम कोचर, ज़रीना वहाब, अमित बहल, इंदिरा तिवारी, उपासना सिंह, एहसान खान, पूजा कात्याल, अजीत शिधाये, अंकित अरोड़ा, राजवीर सिंह, नानक सिंह, कार्तिकेय मालवीय, फातिमा आयशा खान और गरिमा अग्रवाल नजर आएंगे। वहीं गौरव धींगरा और अकाइशा वत्स इस फिल्म के जरिए नए चेहरों के रूप में दर्शकों के सामने आएंगे। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में इस वर्ष देशभर में भव्य प्रदर्शन के लिए तैयार है।
