बॉलीवुड की ‘बेबो’ करीना कपूर खान भले ही अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करती हों, लेकिन पढ़ाई को लेकर उनके मन में आज भी एक कसक है। कपूर खानदान की चार पीढ़ियां फिल्मों में रही हैं और इसी फिल्मी सफर में करीना ने भी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने ११वीं के बाद पढ़ाई जारी नहीं रखी और एक्टिंग को अपना करियर बनाने का पैâसला किया। करीना ने कहा कि उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए बीकॉम में दाखिला लिया था, लेकिन फिल्मों में आने की चाहत इतनी मजबूत थी कि पढ़ाई पीछे छूट गई। वह मानती हैं कि इस पैâसले का उन्हें आज भी अफसोस है। हालांकि, अपने बच्चों तैमूर और जेह के लिए उनकी सोच बिल्कुल अलग है। करीना चाहती हैं कि दोनों अपना पैशन चुनने से पहले पढ़ाई पूरी करें। यानी बेबो ने करियर में बाजी मारी, लेकिन अब बच्चों के मामले में पढ़ाई पहले!
