सामना संवाददाता / मुंबई
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अमेरिका से अपनी पढ़ाई की डिग्री दिखाने का ऑफर दिया है। हालांकि, साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रख दी। दीपके ने कहा कि वह अपनी डिग्री दिखाएंगे, बशर्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐसा ही करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, दीपके ने बोस्टन यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई के रिकॉर्ड पर नए विवाद के बाद पीएम मोदी से दोनों को अपनी डिग्री दिखाने के लिए कहा।
हम दोनों डिग्री दिखाकर
विवाद खत्म करते हैं!
दीपके का पीएम पर करारा तंज
दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘लोग मेरी डिग्री देखने का इंतजार करते-करते सच में सब्र खो रहे हैं। मुझे हैरानी होती है कि वे १२ साल से प्रधानमंत्री की डिग्री देखे बिना वैâसे रह रहे हैं।’ इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन दिखाने के लिए इनवाइट किया और कहा, चलो हम दोनों अपनी डिग्री दिखाते हैं और इसे खत्म करते हैं। बता दें कि अभिजीत दीपके की अमेरिका की डिग्री पर लगातार लोग सवाल पूछते रहते हैं। हाल ही में प्रखर गुप्ता के एक पॉडकास्ट में, जिसमें वह एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को होस्ट कर रहे थे। उन्होंने अमेरिकी यूनिवर्सिटी में दीपके की एजुकेशन पर सवाल उठाया था। बता दें कि दीपके ने पहले भी ऑफर दिया था कि वे अपनी डिग्री दिखाने को तैयार हैं, लेकिन पीएम मोदी को भी अपनी डिग्री दिखानी चाहिए। हालांकि, पीएम मोदी की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पर सवाल उठना कोई नई बात नहीं है। कई विपक्षी नेता समय-समय पर ऐसे ही आरोप लगाते रहे हैं।
