मुख्यपृष्ठनए समाचारराहुल को गिरफ्तार करने चली पुलिस तो भाजपा को पड़ेगा भारी? ...खड़गे...

राहुल को गिरफ्तार करने चली पुलिस तो भाजपा को पड़ेगा भारी? …खड़गे के ‘अपमान’ पर २४ दिन से एफआईआर नहीं

सवाल उठाने वाले राहुल पर मुकदमा; अब गिरफ्तारी की तैयारी का दावा
उत्तराखंड के हल्द्वानी से उठी ‘शुद्धिकरण’ की चिंगारी अब राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी आग का रूप ले सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ करने वालों के खिलाफ २४ दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई, लेकिन इस मामले पर सवाल उठाने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। अब वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह राठी ने सूत्रों के हवाले से राहुल गांधी की गिरफ्तारी की तैयारी का दावा कर राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। राठी के दावे के मुताबिक, नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के स्तर पर कथित रूप से योजना तैयार की जा रही है और पुलिस टीमों के गठन की बात कही जा रही है। कुमाऊं की आईजी निवेदिता कुकरेती द्वारा मामले की निगरानी किए जाने का दावा भी किया गया है।
दरअसल, राहुल गांधी ने २९ अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉन्प्रâेंस कर हल्द्वानी की घटना को छुआछूत से जोड़ते हुए जिम्मेदार लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अगले ही दिन हल्द्वानी कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया।
भाजपा के सामने बड़ा खतरा
भाजपा के सामने सबसे बड़ा खतरा यही है। राहुल को गिरफ्तार करके सरकार शायद एक मुकदमे में कानूनी कार्रवाई दिखाना चाहे, लेकिन उसकी कीमत राजनीतिक रूप से कई गुना बड़ी चुकानी पड़ सकती है।

` नड्डा जी कब करोगे एफआईआर?’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा को पत्र लिखकर सवाल किया है, २४ दिन बीत गए, अब तक एफआईआर क्यों नहीं हुई? खड़गे ने पत्र में राज्यसभा में नड्डा के उस आश्वासन की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने घटना की जांच कराने की बात कही थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान और मानवीय मूल्यों के विपरीत हुई इस घटना पर अब तक कार्रवाई नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है।

अन्य समाचार