सामना संवाददाता / जौनपुर
उत्सव मोटल के बैंक्वेट हॉल में आज बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान में नौ दिवसीय श्री रामकथा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समन्वय बैठक आयोजित की गयी। मालूम हो कि सेवा भारती के बैनर तले आयोजित होने वाली श्रीराम कथा स्थानीय बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर होगी। आगामी 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। 20 अक्टूबर 2026 को कलश एवं शोभा यात्रा का कार्यक्रम होगा।कलश यात्रा का रुट मैप, कलश यात्रा को सुगम बनाने हेतु कलश वितरण पर चर्चा की गई। कलश यात्रा की एकरूपता के लिए एक रंग और एक डिजाइन की साड़ी का वितरण, झांकियां एवं शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आयामों पर परिचर्चा करके उसकी रूपरेखा तैयार की गयी। श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा कि यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है। सभी के समन्वित प्रयास से दिव्य और भव्य श्रीराम कथा का आयोजन करने के प्रति हम संकल्पित है।जनपदवासियों के लिए यह कथा ऊर्जा प्रदान करेगी और उन्हें एक नये प्रकार की अनुभूति प्राप्त होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरली पाल, प्रांत कार्यवाह, काशी प्रांत, प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, डॉ. तेज सिंह, विभाग प्रमुख, सेवाभारती, अनिल गुप्ता, जिलाध्यक्ष सेवाभरती, जौनपुर, ब्रम्हेश शुक्ल, यमद्गनीपुरम, विद्वत समिति, डॉ. उदयराज सिंह, पप्पू माली , राष्ट्रीय सचिव, अपना दल “एस”, निखिलेश सिंह , पूर्व अध्यक्ष, दुर्गा पूजा महासमिति, अरविन्द सिंह, माउंट लिट्रा, डॉ. अरुण सिंह, शशांक सिंह “रानू “, डॉ. मधुकर तिवारी, बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, मीना यादव, सोनी जायसवाल, नारायण चौरसिया, प्रदीप सिंह “रिंकू”, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. वंदना सरकार, रजनी साहू, मिलन गुप्ता सहित अन्य विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
