मुख्यपृष्ठनए समाचारपालघर में डॉक्टरों से गाली-गलौज...अस्पताल कर्मचारी पर हमला... शिंदे गुट के विधायक...

पालघर में डॉक्टरों से गाली-गलौज…अस्पताल कर्मचारी पर हमला… शिंदे गुट के विधायक राजेंद्र गावित का बेटा अरेस्ट

सामना संवाददाता / पालघर

रिलीफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों से गाली-गलौज और अस्पताल कर्मचारी पर हमले के मामले में फरार चल रहे शिंदे गुट के विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित को पालघर पुलिस ने आज मीरा-भायंदर से हिरासत में ले लिया। वहीं, गोविंदा टोली के बारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को आज प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुजाता बांदर के समक्ष पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें १३ सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। इस बीच, रोहित गावित को कल, शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
दही-हांडी उत्सव के दौरान घायल हुए गोविंदा टोली के सदस्यों के इलाज के दौरान शिंदे गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रिलीफ हॉस्पिटल में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज की और अस्पताल कर्मचारी विवेक झिंगा के साथ मारपीट की। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद १७ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में शिंदे गुट के कार्यकर्ता राहुल घरत को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। उसे १३ सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अस्पताल में हुए उपद्रव में प्रत्यक्ष रूप से शामिल गोविंदा टोली के सदस्यों की जानकारी जुटाई, जिसके बाद आज बारह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अन्य समाचार