तापसी पन्नू ने फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे सुनकर किसी की भी भौंहें तन जाएं! तापसी के मुताबिक, एक फिल्म से उन्हें सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया, क्योंकि लीड हीरो नहीं चाहते थे कि वह फिल्म का हिस्सा बनें। वजह पूछने पर भी उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला। बस इतना कहा गया, ‘हीरो आपको फिल्म में नहीं चाहते।’ लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। तापसी ने इससे भी ज्यादा अजीब किस्सा बताते हुए कहा कि एक बार उन्हें इसलिए रिप्लेस कर दिया गया, क्योंकि हीरो की पत्नी उन्हें पसंद नहीं करती थीं! आखिर तापसी से मैडम को क्या शिकायत थी, इसका राज आज तक नहीं खुला।
