विराट कोहली ने २०२७ वनडे वर्ल्ड कप को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस भावुक भी होंगे और उत्साहित भी! कोहली ने साफ कर दिया कि २०२७ का विश्व कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा और इसमें वह अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। बातचीत में विराट ने कहा कि विदेशी परिस्थितियों में होने वाला यह टूर्नामेंट काफी मेहनत और ऊर्जा मांगेगा, लेकिन आखिरी विश्व कप होने की बात ही उन्हें पूरी जान लगाने की प्रेरणा देगी। विराट के लिए यह पांचवां वनडे वर्ल्ड कप होगा। २०११ में विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे कोहली २०२३ में भी फाइनल तक पहुंचे थे, हालांकि भारत खिताब से चूक गया था। अब नजर २०२७ पर है। खास बात यह कि विराट के पास वर्ल्ड कप में २,००० रन पूरे करने का भी मौका है। उनके नाम फिलहाल १,७९५ रन हैं। यानी सिर्फ २०५ रन और फिर सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में एंट्री!
