अनिल मिश्र / रांची
झारखंड प्रदेश के रामगढ़ जिला अंतर्गत सेंट्रल कोल्ड फील्ड्स लिमिटेड यानी सीसीएल के रजरप्पा क्षेत्र द्वारा सीएसआर के तहत संचालित रेडीमेड गारमेंट सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन-सह-सिलाई मशीन वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह छह माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कमांड क्षेत्र की पांच दर्जन (60) महिलाओं को सिलाई, गारमेंट कटिंग, प्रोफेशनल टेलरिंग एवं आयरनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। उसके उपरांत
प्रशिक्षण के बाद एनएसडीसी संबद्ध थर्ड पार्टी कौशल मूल्यांकन एजेंसी द्वारा सभी प्रतिभागियों का आकलन किया गया तथा सभी साठ महिलाओं को स्किल इंडिया प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समारोह में लाभार्थियों के बीच सिलाई मशीनों का वितरण किया गया, ताकि वे प्रशिक्षण का उपयोग स्वरोजगार के लिए कर सकें।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्पिता महिला मंडल, रजरप्पा की अध्यक्ष हीना राठौड़ रहीं। उनके साथ अर्पिता महिला मंडल की टीम भी उपस्थित रही। इस अवसर सेवई दक्षिणी पंचायत की मुखिया श्रीमती किरण देवी भी मौजूद रहीं।इस संबंध में सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सीएसआर अधिकारी आशीष झा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने सेवाई उत्तरी के मुखिया कुलदीप सिंह एवं सेवाई दक्षिणी की मुखिया किरण देवी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने योजना का लाभ सही एवं जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।प्रशिक्षण के साथ सिलाई मशीन प्राप्त करके लाभार्थी महिलाएँ काफी उत्साहित थीं तरह उन्होंने सीसीएल का धन्यवाद दिया।
