मुख्यपृष्ठग्लैमरसाड़ी में दिखा ‘धकधक गर्ल’ का खूबसूरत अंदाज

साड़ी में दिखा ‘धकधक गर्ल’ का खूबसूरत अंदाज

सोम प्रकाश

माधुरी दीक्षित की एंट्री हो और नज़रें उन पर न ठहरें, ऐसा कैसे हो सकता है! ‘कोण होणार करोडपती’ की शूटिंग के पहले दिन भी उनका कुछ ऐसा ही अंदाज़ देखने को मिला। खूबसूरत साड़ी और चेहरे पर प्यारी मुस्कान के साथ ‘धकधक गर्ल’ ने शो की होस्ट के तौर पर अपने नए सफर की शुरुआत की।
शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें माधुरी के इस नए अवतार की झलक देती हैं। उनकी मुस्कान और दिलकश अंदाज़ से नज़रें हटाना मुश्किल है। होस्ट की कुर्सी संभालने के लिए तैयार माधुरी का यह लुक उनके प्रशंसकों के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है। अपने अभिनय और डांस से दर्शकों का दिल जीतने वाली माधुरी अब अपनी मातृभाषा मराठी में प्रतिभागियों से बातचीत करेंगी। उनका अपनापन और लोगों से सहजता से जुड़ने का अंदाज़ सवाल-जवाब के खेल के साथ बातचीत को भी दिलचस्प बनाने का वादा करता है।
शूटिंग शुरू हो चुकी है और इन पहली झलकियों ने माधुरी की नई भूमिका को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘कोण होणार करोडपती’ 12 अक्टूबर से सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे सोनी मराठी और सोनी लिव पर देखा जा सकेगा।

अन्य समाचार