मुख्यपृष्ठग्लैमरनिम्रत ने १०-१५ ऑफर ठुकराए... ‘दुखी गृहिणी नहीं बनना!’

निम्रत ने १०-१५ ऑफर ठुकराए… ‘दुखी गृहिणी नहीं बनना!’

निम्रत कौर ने ‘द लंचबॉक्स’ में इरफान खान के साथ ऐसी छाप छोड़ी कि दर्शक आज भी उनके किरदार को नहीं भूल पाए हैं। लेकिन इस फिल्म की कामयाबी ने निम्रत के लिए एक अलग ही मुसीबत खड़ी कर दी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि फिल्म के बाद उन्हें बार-बार एक जैसे ‘दुखी गृहिणी’ वाले रोल ऑफर होने लगे। निम्रत के मुताबिक, करीब १०-१५ प्रोजेक्ट्स ऐसे थे, जिनमें उनका किरदार शादी से परेशान, अकेली या दुखी पत्नी का था। लेकिन उन्होंने एक के बाद एक सभी ऑफर ठुकरा दिए। उनका कहना था कि उन्होंने ‘द लंचबॉक्स’ में जो कर लिया, उसे बार-बार दोहराने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं थी। निम्रत ने मजेदार अंदाज में कहा कि आज भी अगर किसी स्क्रिप्ट में उन्हें ‘बोरिंग, दुखी और अकेली गृहिणी’ की झलक दिख जाए तो उनका जवाब सीधा होता है, ‘नो थैंक्स!’ यानी ‘लंचबॉक्स’ की सफलता मिली, लेकिन उसी किरदार की छाया से निम्रत ने खुद को दूर रखने की ठान ली!

अन्य समाचार