मराठी और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस गिरिजा ओक इन दिनों फिर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स ने उनकी तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी से तक कर दी। देखते ही देखते कुछ लोगों ने उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहना शुरू कर दिया। लेकिन इस अचानक मिली लोकप्रियता के साथ सोशल मीडिया का एक स्याह पहलू भी उनके सामने आया। एक पुराने इंटरव्यू में गिरिजा ने बताया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक और अश्लील संदेश मिलने लगे थे। किसी ने मिलने के बदले ‘कुछ भी करने’ की बात कही, तो एक शख्स ने तो सीधे पूछ डाला कि एक घंटे के लिए उनकी ‘कीमत’ कितनी है? गिरिजा ने कहा था कि ऑनलाइन ऐसी बातें करने वाले लोग अगर उन्हें आमने-सामने देखें तो शायद नजरें तक न मिला पाएं। उन्होंने यह भी बताया कि असल जिंदगी में यही लोग बेहद सम्मान और प्यार से पेश आते हैं। यानी सोशल मीडिया की दुनिया और असली जिंदगी के चेहरों में जमीन-आसमान का फर्क!
