मुख्यपृष्ठनए समाचारफिर बढ़ा मुंबईकरों का इंतजार!

फिर बढ़ा मुंबईकरों का इंतजार!

शिवड़ी-वर्ली कनेक्टर अब २०२७ तक पूरा करने का भरोसा
सितंबर २०२६ की डेडलाइन हुई हवा
संदीप पांडेय / मुंबई
मुंबई की तेज कनेक्टिविटी के बड़े-बड़े दावों के बीच शिवड़ी-वर्ली कनेक्टर की समय सीमा एक बार फिर आगे खिसक गई है। पहले सितंबर २०२६ तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य था, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। अब सरकार ने इसे ३१ मई २०२७ तक पूरा करने की नई डेडलाइन तय की है। यानी जिस कनेक्टिविटी का लाभ मुंबईकरों को अब तक मिल जाना चाहिए था, उसके लिए उन्हें फिर करीब आठ महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
करीब ५.९६ किलोमीटर लंबा यह महत्वपूर्ण कनेक्टर मुंबोई ट्रांस हार्बर लिंक को बांद्रा-वर्ली सी लिंक और कोस्टल रोड से जोड़ने वाली अहम कड़ी है। इसके पूरा होने से मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच आवाजाही आसान और तेज होने की उम्मीद है। परियोजना में ऊंचे पियर और डबल-डेकर कॉरिडोर के कारण गर्डर लॉन्चिंग सहित कुछ तकनीकी काम जटिल होने की बात सामने आई है। लेकिन मुंबईकरों का सवाल यह है कि जब परियोजना की योजना बनाई गई थी, तब इन जटिलताओं का आकलन क्यों नहीं हुआ?
सरकार मुंबई को विश्वस्तरीय इंप्रâास्ट्रक्चर देने के बड़े-बड़े दावे करती है। अटल सेतु, कोस्टल रोड और सी लिंक को जोड़कर मुंबई की कनेक्टिविटी बदलने के सपने दिखाए जाते हैं। लेकिन एक महत्वपूर्ण कड़ी की डेडलाइन बार-बार आगे बढ़ती रहे तो इन दावों की जमीन पर हकीकत भी सामने आती है।

अन्य समाचार