मुख्यपृष्ठअपराधगोल्ड हेराफेरी में सनसनीखेज खुलासा

गोल्ड हेराफेरी में सनसनीखेज खुलासा

 -दुबई में सोने की दुकान, मुंबई में 50 लाख की रंगदारी
-470 ग्राम असली सोना निकालकर नकली जेवर रखने का झोल

सामना संवाददाता / मुंबई

दुबई की मशहूर गोल्ड मार्केट में नौकरी करते हुए कथित तौर पर लाखों के सोने की हेराफेरी और मुंबई आकर रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने दुबई की ज्वेलरी दुकान के दो पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजय भारतभाई पाथर और सुब्रतो धनिराम बर्मन के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी दुबई के कंज अलदेरा ज्वेलरी में काम करते थे। शिकायत के अनुसार, दुकान से करीब 470 ग्राम असली सोने के आभूषण, जिनकी कीमत लगभग 55 लाख रुपये थी, निकालकर उनकी जगह समान वजन के नकली आभूषण रखे गए।
मामला तब खुला, जब कर्मचारियों की गैरमौजूदगी में स्टॉक की जांच की गई।470 ग्राम सोने के आभूषण नकली धातु के निकले। आरोप है कि असली सोना निकालने के बाद उसका पैसा आरोपियों के बीच बांटा जाता था।
इसके बाद दुबई में कंपनी की शिकायत के बाद आरोपियों ने मुंबई में शिकायतकर्ता को धमकाना शुरू किया। 28 सितंबर को वर्ली में मौजूद शिकायतकर्ता को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। यहां तक चेतावनी दी गई कि पुलिस कार्रवाई हुई तो एक किलो और सोना गायब कराया जा सकता है।

अन्य समाचार