मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मनहूस कहा जाता था’...विद्या का छलका दर्द

‘मनहूस कहा जाता था’…विद्या का छलका दर्द

बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर २’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ‘मनहूस’ तक कह दिया गया था! अब सालों बाद विद्या ने अपने करियर के उस कड़वे दौर का खुलासा किया है। इंटरव्यू में विद्या ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें मलयालम और तमिल फिल्मों में कई मौके मिले, लेकिन कुछ फिल्में शुरू होने से पहले ही बंद हो गईं। मोहनलाल के साथ उनकी फिल्म ‘चक्रम’ भी इनमें शामिल थी। इन घटनाओं के बाद उनके माथे पर ‘मनहूसियत’ का ठप्पा लगा दिया गया और उन्हें फिल्मों से बाहर किया जाने लगा। इससे परेशान होकर उन्होंने कुछ समय तक हिंदी के अलावा दूसरी भाषाओं में काम करने से दूरी बना ली।

अन्य समाचार