मुख्यपृष्ठनए समाचारअन्नदाता बेहाल, छात्र परेशान...महायुति सरकार के खिलाफ सड़कों पर भड़केगा जनाक्रोश!

अन्नदाता बेहाल, छात्र परेशान…महायुति सरकार के खिलाफ सड़कों पर भड़केगा जनाक्रोश!

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र राज्य में जबसे महायुति की सरकार आई है, तबसे अन्नदाताओं की बदहाली और छात्रों की समस्याएं बढ़ गई हैं। इनकी समस्याएं सुलझाने के बजाय सरकार उन्हें और तकलीफ दे रही है। जिसे लेकर महायुति सरकार के खिलाफ विपक्ष का हमला तेज हो गया है।
विपक्ष की ओर से शेतकरी कामगार पक्ष के नेता जयंत पाटील ने किसानों और विद्यार्थियों के सवालों पर राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि जनता की बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज करके विकास के बड़े-बड़े दावे नहीं किए जा सकते। सरकार को किसानों की परेशानी और छात्रों के भविष्य की चिंता करनी ही होगी। अन्यथा जनता के बीच बढ़ रहा जनाक्रोश सड़क पर उतरेगा और सरकार को ले डूबेगा। जयंत पाटील ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ किसान सूखे और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय बड़े-बड़े परियोजना संबंधी दावे किए जा रहे हैं।

अन्य समाचार