मुख्यपृष्ठनए समाचार`देवाभाऊ, ये लो ५ हजार रुपए...हमारी दिवाली आप ही मना लो!'

`देवाभाऊ, ये लो ५ हजार रुपए…हमारी दिवाली आप ही मना लो!’

-सूखे से बेहाल किसान ने महाराष्ट्र के सीएम को भेजा मनीऑर्डर

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में खेत सूख रहे हैं, किसानों की जेब खाली है और दिवाली की खुशियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में धाराशिव जिले के सुरदी गांव के एक किसान ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ५,००० रुपए का मनीऑर्डर भेजकर ऐसा तंज कसा है, जिसने किसान की बदहाली और सरकारी दावों के बीच की खाई को चर्चा में ला दिया है। यह महज पांच हजार रुपए भेजने का मामला नहीं, बल्कि उस अन्नदाता की पीड़ा का प्रतीक है, जो अपनी परेशानी बयां करने के लिए भी अनोखा रास्ता अपनाने को मजबूर है। सीएम देवेंद्र फडणवीस को मनीऑर्डर भेजने वाले किसान चांद शेख ने दावा किया कि सोयाबीन की फसल से उन्हें केवल ३,९०० रुपए की कमाई हुई और मनीऑर्डर भेजने के लिए उन्होंने एक दोस्त से १,१०० रुपए उधार लिए। जिस किसान के घर दिवाली मनाने के लाले पड़े हों, वह मुख्यमंत्री को पांच हजार रुपए भेजे, तो सवाल उठेंगे ही।
बता दें कि सत्ता के मंचों से किसानों की खुशहाली के दावे होते हैं। योजनाओं का बखान किया जाता है और विकास के चमकदार चित्र दिखाए जाते हैं। लेकिन जब खेतों में पानी नहीं, फसल पर संकट है और घर में त्योहार मनाने तक के पैसे नहीं, तो इन दावों की चमक फीकी पड़ने लगती है।

अन्य समाचार