मुख्यपृष्ठनए समाचारएक नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्लाबोल!

एक नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्लाबोल!

-दिल्ली पुलिस ने जारी की एनओसी
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
राजधानी में राजनीतिक आंदोलनों के बीच कांग्रेस की एक नवंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारी आगे बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में आयोजन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने रैली के लिए पुलिस से अनुमति मांगी थी। पुलिस की एनओसी के अनुसार, रामलीला मैदान का निर्धारित प्रदर्शन स्थल २५ अक्टूबर से तीन नवंबर २०२६ के बीच आयोजन के लिए बुक किया जा सकेगा। कांग्रेस की प्रस्तावित रैली एक नवंबर को इसी अवधि के भीतर होनी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस अवधि को लगातार दस दिनों तक रैली चलने की घोषणा नहीं समझा जाना चाहिए। यह आयोजन स्थल की उपलब्धता और बुकिंग से संबंधित अवधि है, जबकि कांग्रेस का प्रस्तावित कार्यक्रम एक नवंबर का है।

अन्य समाचार