मुख्यपृष्ठग्लैमरबोल्ड सीन देख भड़का बॉयफ्रेंड...इश्क में तनुश्री ने बदला अपना अंदाज!

बोल्ड सीन देख भड़का बॉयफ्रेंड…इश्क में तनुश्री ने बदला अपना अंदाज!

फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से सुर्खियां बटोरने वाली तनुश्री दत्ता कभी अपनी बोल्ड इमेज के लिए खूब चर्चा में रहती थीं। किसिंग और इंटीमेट सीन्स से पर्दे पर तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस ने प्यार के चक्कर में अपने करियर का अंदाज ही बदल लिया था! इंटरव्यू में तनुश्री ने खुलासा किया कि उनके तत्कालीन बॉयप्रâेंड को पर्दे पर उनका रोमांस करना पसंद नहीं था। यहां तक कि उनके माता-पिता भी ऐसे सीन्स देखकर हैरान हो गए थे। रिश्ते को अहमियत देते हुए तनुश्री ने बोल्ड और इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह उस रिश्ते में पूरी तरह समर्पित थीं और अपने पार्टनर के लिए उन्होंने काफी त्याग किया। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। तनुश्री के मुताबिक, दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। यानी प्यार के लिए पर्दे का रोमांस छोड़ा, लेकिन रिश्ता हमेशा का नहीं रहा!

अन्य समाचार