अमिताभ श्रीवास्तव
हार के बाद भी धनवर्षा इसी को कहते हैं। वह भी ओनलीफैंस से। दरअसल, एमएमए स्टार लुसेरो अकोस्टा मुक्केबाजी की भिड़ंत में हार गई थीं। मैच के कुछ क्षण पहले ही उन्हें वार्डरोब मालफंक्शन का सामना करना पड़ा था। हारने के बाद उन्होंने इसे ओनलीफैंस पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते खूब पैसे कमाए। इस मैक्सिकन फ्लाईवेट ने पिछले शिकागो में प्रमोशन के दूसरे दौरे में प्रोफेशनल फाइटर्स लीग में डेब्यू किया था। शैनन क्लार्क से उनका मुकाबला था। अकोस्टा ने फाइट की अच्छी शुरुआत की और क्लार्क को लंबे और दूर तक वार करके पीछे रखा, हालांकि पहले राउंड के आखिरी स्टेज में वह पीछे रह गईं। क्लार्क ने तीसरे राउंड में टैक्टिक्स बदली, टेकडाउन के लिए सफलतापूर्वक शूट किया और आखिरकार हाफ गार्ड में चले गए। उन्होंने ग्राउंड-एंड-पाउंड की जबरदस्त बौछार की, जिससे अकोस्टा लहूलुहान हो गया। इस भयानक हमले के दौरान अकोस्टा की ब्रालेट अपनी जगह से हट गई और उनकी छाती का कुछ हिस्सा खुला रह गया। उसे वॉर्डरोब मालफंक्शन के बारे में पता नहीं था मगर बाद में पैनी नजर वाले फैंस ने अकोस्टा के कपड़ों के साथ हुई इस बुरी घटना को देखा और सोशल मीडिया पर इसकी फुटेज और स्क्रीनशॉट शेयर किए।
एम्मा पर दांव
चोटों और फॉर्म से जूझ रही एम्मा राडुकानू के विंबलडन जीतने की उम्मीद है। ऐसी भविष्यवाणी का दांव खेला है टेनिस के खिलाड़ी डैन इवांस ने। ब्रिटिश टेनिस के पसंदीदा खिलाड़ी डैन इवांस का मानना है कि पूर्व यूएस ओपन चैंपियन में िंवबलडन ट्रॉफी उठाने की काबिलियत है। २३ साल की राडुकानू ने २०२१ में अपनी शानदार यूएस ओपन जीत के बाद से आजतक निराशाजनक प्रदर्शन किया है, लेकिन इवांस, जिन्होंने अपने करियर में नोवाक जोकोविच और टेलर प्रिâट्ज जैसे खिलाड़ियों को हराया है, का कहना है कि उनके सबसे अच्छे दिन अभी भी बाकी हैं। इवांस ने कहा: ‘मुझे सच में लगता है कि वह एक दिन विंबलडन जीतेगी।’ उन्होंने कहा, ‘वह अच्छी है और मुझे लगता है, मैं यह यथासंभव अच्छे तरीके से कह रहा हूं, मुझे लगता है कि वह सोचती है कि वह अच्छी है।’ राडुकानू ने खेल जगत को तब चौंका दिया जब वह २०२१ यूएस ओपन में ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाली इतिहास की पहली क्वालीफायर बनीं, लेकिन ब्रिटिश स्टार को उस शानदार फॉर्म को फिर से पाने में मुश्किल हो रही है और चोटों ने बार-बार उनकी प्रोग्रेस में रुकावट डाली है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
