लूटी महफिल बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सोमवार को मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आर्इं। उनके साथ करीबी दोस्त और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। कुछ दिन पहले ही पति रणबीर कपूर भी इसी पंडाल में दर्शन करने पहुंचे थे, जिसके बाद आलिया की यह उपस्थिति सुर्खियों में आ गई। आलिया इस मौके पर लाल साड़ी और आसमानी नीले रंग के पफ स्लीव ब्लाउज में बेहद आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की, आरती की और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में भोग परोसा। पंडाल में मौजूद लोगों से उन्होंने गर्मजोशी से मुलाकात भी की। उनकी यह सादगी और भक्ति से भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर फैंस उनके पारंपरिक और एथनिक लुक की जमकर सराहना कर रहे हैं।
