रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
अंधेरी-पश्चिम, आजाद नगर में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता कल्पेश व्यास को मानवाधिकार सहायता संघ का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस एस भारत एवं राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष यतेंद्र शर्मा के आदेश पर किया गया है। मानवाधिकारों की रक्षा, पीड़ितों को न्याय एवं समाज की सेवा के उद्देश्य गठित मानवाधिकार सहायता संघ ने हाल ही में अपनी राष्ट्रीय स्तर पर वरीष्ठ पदाधिकारियों की 8 सदस्यीय टीम की एक कोर कमेटी का गठन किया है, जिसमें मुंबई के कल्पेश व्यास को कमेटी का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों में पूनम सागर, पवन बब्बर, विप्रेस राना, के देवराज हत्सा तथा अजीत दास का नाम शामिल है। संगठन ने नये सदस्यों पर विश्वास जताते हुए कहा है कि वे आगामी रणनीतियों, संगठनात्मक निर्णयों, विस्तार योजनाओं तथा जनहित कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
