मुख्यपृष्ठनए समाचारनशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय... विश्रामपुर बीडीओ ने कर्मियों के...

नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय… विश्रामपुर बीडीओ ने कर्मियों के साथ की बैठक

अनिल मिश्र / रांची

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने एवं समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने के उद्देश्य से आज शनिवार को झारखंड प्रदेश के पलामू जिला अंतर्गत विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जागो महतो की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।बैठक के दौरान अभियान की सफलता के लिए सभी कर्मियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। वहीं पदाधिकारीयों एवं कर्मियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए इसे प्रभावी बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान, बीएओ आलोक कुमार तिवारी, बीएसओ नारायण महतो, डॉ अरुणचन्द्र मोहता, अमित सिंह, विनोद राम सहित प्रखंड कार्यालय के कई कर्मी उपस्थित रहे।

अन्य समाचार