मुख्यपृष्ठनए समाचारदिल्ली के ४ केंद्रों से गलत तरीके से हटाए ४१६ वोटरों के...

दिल्ली के ४ केंद्रों से गलत तरीके से हटाए ४१६ वोटरों के नाम… राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

राहुल गांधी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह सवालों का जवाब ही नहीं देते हैं। दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जन सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि क्षेत्र के ४ मतदान केंद्रों के ४१६ मतदाताओं के नाम गैर-कानूनी तरीके से हटाए गए हैं। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि देश में शीर्ष स्तर से वोट चोरी की जा रही है।
राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में आयोजित एक ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि त्रिलोकपुरी के ४ मतदान केंद्रों से ४१६ वोटरों के नाम ‘गैर-कानूनी तरीके से’ हटाए जाने का मामला सामने आया है। राहुल गांधी ने जन सुनवाई के दौरान कथित तौर पर उन लोगों से बातचीत की, जिनके बारे में दावा किया गया कि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

अन्य समाचार