फुटबॉल के मैदान पर गोल दागने वाले किलियन एम्बाप्पे इस बार अपनी जुबान के कारण खुद गोलपोस्ट में फंस गए। फ्रांस के इस स्टार खिलाड़ी ने एक टॉक शो में मजाक-मजाक में चीन के दिवंगत नेता माओ त्से तुंग को ‘तानाशाह’ कह दिया। बस फिर क्या था, चीन में बवाल मच गया और एम्बाप्पे पर कार्रवाई की ऐसी गाज गिरी कि करोड़ों का खेल बिगड़ गया। चीनी कंपनियों डोंगपोंग और मेंगनियू ने उनके विज्ञापन करार खत्म कर दिए। इतना ही नहीं, चीनी प्रसारकों ने रियल मैड्रिड और ला लीगा के मैचों के प्रसारण पर भी रोक लगा दी। आखिरकार आर्थिक नुकसान और बढ़ते विवाद के बीच एम्बाप्पे ने चीनी, अंग्रेजी और फ्रांससीसी भाषाओं में माफीनामा जारी किया। अब गोल से नहीं, माफी से मामला संभालने की कोशिश हो रही है!
