मुख्यपृष्ठनए समाचारडिजिटल बटुआ खुला, १,२०० करोड़ का गड्ढा निकला!.

डिजिटल बटुआ खुला, १,२०० करोड़ का गड्ढा निकला!.

-गुजरात की SD Pay योजना में बहुस्तरीय मार्केटिंग के जरिए देशभर के निवेशकों को फंसाने का आरोप

सामना संवाददाता / अमदाबाद
गुजरात स्थित स्टार्टअप के डिजिटल वॉलेट ऐप एD झ्aब् से जुड़ी कथित बहुस्तरीय मार्वेâटिंग योजना में देशभर के लोगों के १,२०० करोड़ रुपये से अधिक फंसने का मामला सामने आया है। कंपनी से जुड़े एजेंट परिचितों और रिश्तेदारों को जोड़कर निवेश तथा लाभ का भरोसा देते थे।
जांच में सामने आए एक मामले में महिला ने ३१ रिश्तेदारों और मित्रों को योजना से जोड़ा। खाते में लगभग ५० लाख रुपये दिखने के बाद निकासी रुक गई। ऐसे मामलों में स्क्रीन पर दिखाई देने वाला बैलेंस वास्तविक बैंक जमा या नियामकीय सुरक्षा की गारंटी नहीं होता।
कंपनी तथा संबंधित व्यक्तियों की आपराधिक जिम्मेदारी जांच और अदालत तय करेगी। निवेशकों के दावे, बैंक लेन-देन, कंपनी खातों और कमीशन संरचना का फॉरेंसिक ऑडिट आवश्यक है। यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि संबंधित ऐप के पास भुगतान या निवेश कारोबार के लिए जरूरी अनुमति थी या नहीं। मामला डिजिटल वित्त के उस अंधे कोने को दिखाता है जहां तकनीक का चमकीला इंटरफेस पुरानी पिरामिड योजना को आधुनिक रूप दे देता है। ऐप नया था, लालच का फार्मूला पुराना। पहले परिचित जोड़ो, फिर रकम बढ़ती दिखाओ और निकासी के समय दरवाजा बंद।

अन्य समाचार