मुख्यपृष्ठग्लैमरकनिका के इश्क का खौफनाक चेहरा!

कनिका के इश्क का खौफनाक चेहरा!

‘चाकू से काटा हाथ, खून से
मांग भर..’
प्यार के नाम पर कोई इतना सनकी भी हो सकता है कि प्रेमिका को सरेआम थप्पड़ जड़ दे और फिर चाकू लेकर खुद को लहूलुहान करने लगे! टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने अपने पुराने रिश्ते का ऐसा खौफनाक किस्सा सुनाया है, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। कनिका ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उनका बॉयप्रâेंड उनके कपड़ों पर पाबंदी लगाता था। एक दिन कॉलेज पहुंचकर उसने सबके सामने उन्हें थप्पड़ मार दिया। चोट इतनी लगी कि कान से खून निकलने लगा। यही नहीं, वह फोन तोड़ने और धमकियां देने से भी बाज नहीं आता था। हद तो तब हो गई, जब रास्ते में उसने चाकू से अपना हाथ काट लिया और कनिका के खून से मांग भरने की जिद करने लगा। आखिरकार, कनिका ने पुलिस बुलाकर इस सनकी आशिक से पीछा छुड़ाया।

अन्य समाचार