बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा की दिवाली पार्टी इस बार सिर्फ चमक-दमक नहीं, बल्कि रिश्तों के समीकरणों को लेकर भी चर्चा में रही। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में मलाइका अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ पहुंचीं, लेकिन कैमरों के सामने दोनों ने ऐसी दूरी बनाई कि पैपराजी भी देखते रह गए। मलाइका ने अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर पोज दिए, जबकि हर्ष रेड कारपेट से दूर ही रहे। हालांकि, बाद में दोनों साथ पार्टी में जाते दिखाई दिए। मसाला यहीं खत्म नहीं हुआ! इसी पार्टी में मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। यानी एक ही महफिल में पुराना प्यार और नए प्यार की चर्चाएं, लेकिन कैमरे पर कोई आमना-सामना नहीं! मलाइका ने पिंक-व्हाइट शिमरी लहंगे में महफिल लूटी। वहीं, ३३ वर्षीय हीरा कारोबारी हर्ष भी इंडियन लुक में नजर आए। दोनों के बीच १९ साल का उम्र का फासला है। हालांकि, मलाइका और हर्ष ने अब तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।
