रणवीर सिंह की ‘धुरंधर २’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी थमा भी नहीं है कि उनकी अगली फिल्म ‘प्रलय’ विवादों में घिर गई है। मुंबई में बन रही इस जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर की शूटिंग के लिए आजाद मैदान को ही फिल्मी सेट बना दिया गया। बस फिर क्या था, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का पारा चढ़ गया। एसोसिएशन का आरोप है कि शूटिंग के चलते अंडर-१४ और अंडर-१६ के इंटर-स्कूल क्रिकेट मैचों का शेड्यूल बिगड़ गया और मुकाबले टालने पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार के खेल विभाग ने छह घंटे की शूटिंग के लिए ४० हजार रुपए किराये पर मैदान देने की अनुमति दी थी। इसके अलावा ४० हजार रुपए की सिक्योरिटी जमा कराई गई। एमसीए ने इस पैâसले पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया है कि जहां युवा खिलाड़ी क्रिकेट का भविष्य संवारते हैं, वहां फिल्मी सेट और घास बिछाकर खेलों में खलल डालने की जरूरत ही क्या थी। अब सवाल है कि मैदान क्रिकेटरों का है या फिल्मवालों का।
