मुख्यपृष्ठनए समाचारमंत्रालय की कैंटीन में गुजराती व्यंजनों का बोलबाला...कांदा पोहा मेन्यू से बाहर!

मंत्रालय की कैंटीन में गुजराती व्यंजनों का बोलबाला…कांदा पोहा मेन्यू से बाहर!

-मूंग ढोकला, सफेद ढोकला और कच्छी दाबेली को मिली जगह, महाराष्ट्र के पारंपरिक नाश्ते की अनदेखी पर सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की सत्ता और प्रशासन के सबसे बड़े केंद्र मंत्रालय की वैंâटीन में अब गुजराती व्यंजनों का बोलबाला दिखाई देगा। राज्य सरकार ने मंत्रालय, विधान भवन और कोंकण भवन की वैंâटीन के लिए खाद्य पदार्थों की नई सूची जारी की है। इसमें मूंग ढोकला, सफेद ढोकला और कच्छी दाबेली जैसे गुजराती व्यंजनों को प्रमुखता से शामिल किया गया है, जबकि महाराष्ट्र के लोकप्रिय पारंपरिक नाश्ते कांदा पोहा को सूची से बाहर कर दिया गया है।
सरकार ने वैंâटीन के लिए कुल ५४ प्रकार के खाद्य पदार्थों की सूची और उनकी दरें निर्धारित की हैं। इसमें उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय व्यंजनों को भी जगह मिली है। हालांकि, महाराष्ट्र की खानपान संस्कृति से जुड़े कांदा पोहा का नई सूची में नहीं होना सवाल खड़े करता है। सरकार का कहना है कि बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए पौष्टिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दी गई है। इसी उद्देश्य से मंत्रिमंडल की बैठकों और सरकारी बैठकों में बटाटा वडा, भजिया तथा समोसे जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों के बजाय स्वास्थ्यवर्धक विकल्प देने का निर्णय लिया गया है। सामान्य चाय-कॉफी के स्थान पर लेमन टी और ग्रीन टी देने की भी व्यवस्था प्रस्तावित है। नई सूची में पुणेरी मिसल, शेगांव कचौरी, सेवई उपमा और कोथिंबीर वड़ी जैसे महाराष्ट्रीय व्यंजनों को भी स्थान दिया गया है। दक्षिण भारतीय खाद्य पदार्थों में विभिन्न प्रकार की इडली, उत्तपम और डोसा शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि वैंâटीन में एक ही खाद्य पदार्थ के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की दरें अलग-अलग होंगी।

अन्य समाचार