मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मैंने हनुमान चालीसा पढ़ी,हाथ में नमक लिया'.. श्रुति ने सुनाया डरावना किस्सा

‘मैंने हनुमान चालीसा पढ़ी,हाथ में नमक लिया’.. श्रुति ने सुनाया डरावना किस्सा

भूत-प्रेत होते हैं या नहीं, इस पर विज्ञान भले ही मुहर न लगाए, लेकिन अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ मुंबई के घर में जो हुआ, उसने उनके होश उड़ा दिए थे! श्रुति ने खुलासा किया कि उन्हें अपने घर में कुछ अजीब और डरावनी ऊर्जा महसूस होती थी। मामला तब और डरावना हो गया, जब घर में रखा आदमकद मैनिक्विन अचानक अपनी जगह और पोजिशन बदलने लगा। श्रुति ने उसका नाम प्यार से ‘फियोना’ रखा था। दोस्त भी घर आते तो उसे देखकर हाय बोलते थे, लेकिन जब फियोना की हरकतें बदलने लगीं तो प्यार डर में बदल गया! आखिरकार श्रुति ने हनुमान चालीसा का सहारा लिया, मैनिक्विन को घर से हटाया और शुद्धीकरण की रस्में करार्इं। अब सवाल है कि फियोना सिर्फ पुतला थी या कुछ और?

अन्य समाचार