मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : समायरा के लिए खेलेंगे हिटमैन

आउट ऑफ पवेलियन : समायरा के लिए खेलेंगे हिटमैन

अमिताभ श्रीवास्तव

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बेटी समायरा ने ऐसा प्यारा पल दिया, जिसने क्रिकेट पैंâस का ध्यान खींचा। शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में मुकाबला देखने के लिए रोहित की पत्नी रीतिका सजदेह बच्चों समायरा और अहान के साथ पहुंची थीं। मैच के दौरान समायरा ने स्टैंड्स से अपने पिता को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया। यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिवार का साथ मिलने के बावजूद रोहित के लिए न्यूजीलैंड का यह दौरा अब तक अच्छा नहीं रहा है। पहले वनडे में वह खाता खोले बिना आउट हुए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से सिर्फ २३ रन निकले। बारिश के कारण रद्द हुए तीसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। चौथे वनडे में भी रोहित शर्मा अपना खाता नहीं खोल सके। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में ३६वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं वनडे इंटरनेशनल में उनका ये १८वां डक रहा। रोहित अब आज होने वाले सीरीज के निर्णायक मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। माना जा रहा है वो अपनी बेटी समायरा के लिए खेलेंगे।
कभी मिस्ट्री गर्ल थीं, अब शादीशुदा
कभी मिस्ट्री गर्ल के रूप में हिट हुई थीं, बाद में पता चला था कि वो सनराइज हैदराबाद टीम की मालकिन हैं। और फिर उनका नाम कई तरहों से चर्चा में रहने लगा। जी हां, काव्या मारन की बात हो रही है जो आईपीएल की सनसनी के रूप में सुर्खियों में आई थीं। खूबसूरत काव्या सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग मैचों के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन के रूप में देखा जाता है। उनकी शादी दक्षिण के सुपर म्यूजिशियन अनिरुद्ध के साथ हाल ही में हुई है। यह कपल २१ नवंबर को एक लग्जरी होटल में एक भव्य रिसेप्शन देने वाला है। इस जश्न में फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। काव्या के पति अनिरुद्ध फिलहाल इंडस्ट्री के काम से ब्रेक लेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि वो अगले साल ही काम पर लौटेंगे। तब तक काव्या के साथ वे हनीमून और छुट्टियों में समय बिताएंगे। जो हो पर यह जोड़ी जितनी फेमस है उतनी ही सादगी से उन्होंने अपनी रिंग सेरेमनी से लेकर विवाह तक के आयोजन को किया।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार