मुख्यपृष्ठटॉप समाचारयुवाओं से डर गई मोदी सरकार?.. लाठी बरसाई, जेल में डाला, अब...

युवाओं से डर गई मोदी सरकार?.. लाठी बरसाई, जेल में डाला, अब पासपोर्ट पर अड़ंगा!

-सौरव दास का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
युवाओं की आवाज को लाठी और जेल के दम पर दबाने की कोशिश नाकाम हुई तो अब पासपोर्ट और नागरिकता के बहाने उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। यह आरोप कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास ने केंद्र की मोदी सरकार पर लगाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार युवाओं के आंदोलन से इस कदर बौखला गई है कि अब उसे सीजेपी के समर्थकों के खिलाफ कुछ नहीं मिल रहा, इसलिए पासपोर्ट और नागरिकता में कमियां निकाली जा रही हैं।
सौरव दास ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लंदन जाना था, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार पहले युवाओं को आंदोलन के दौरान पीटकर और जेल में डालकर उनकी आवाज दबाने में नाकाम रही। अब विदेश जाने के रास्ते में अड़ंगे लगाए जा रहे हैं। दास के मुताबिक, युवाओं ने `भारत माता की जय’ का नारा लगाया तो उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया, लेकिन इससे उनका हौसला नहीं टूटा। दास ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे इन कारोबारियों की तरह होते तो उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया जाता और एयरपोर्ट पर वीआईपी सुरक्षा मिलती।
उन्हें बिना किसी परेशानी के लंदन जाने दिया जाता। उन्होंने विजय माल्या के २०१८ में देश छोड़ने से पहले तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात का भी जिक्र किया और सरकार की कथित दोहरी नीति पर निशाना साधा।
धर्मेंद्र प्रधान से ज्ञानेश कुमार तक, सीजेपी का विरोध जारी
गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। सीजेपी लगातार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती रही है। अब सौरव दास को विदेश जाने से रोके जाने के दावे ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। दास का आरोप है कि सरकार असहमति की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने के रास्ते तलाश रही है। सवाल यह है कि क्या सरकार की आलोचना करने वाले युवाओं को इसी तरह निशाना बनाया जाएगा?
आंदोलन की आवाज दबाने के लिए क्या सत्ता कर रही नए हथकंडों का इस्तेमाल?
लाठीचार्ज और जेल के बावजूद युवाओं की आवाज नहीं थमी तो क्या अब पासपोर्ट और नागरिकता को हथियार बनाया जा रहा है? सौरव दास के आरोपों ने मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। क्या सत्ता से सवाल पूछना अब इतना बड़ा गुनाह हो गया है कि युवाओं के विदेश जाने के रास्ते भी रोके जाएंगे?

अन्य समाचार