मुख्यपृष्ठग्लैमरएक्टर पर रेप केस

एक्टर पर रेप केस

-सीमा श्रीवास्तव

फिल्मी दुनिया का यह भी एक काला सच है। पेरिस की एक अपीलीय कोर्ट ने फ्रेंच फिल्म स्टार गेरार्ड डेपार्डियू पर अभिनेत्री शार्लेट अर्नोल्ड के साथ रेप के आरोप में मुकदमा चलाने की पुष्टि की है। यह फैसला तब आया है, जब सिनेमा के इस दिग्गज को पिछले साल दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया था। एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने २०१८ में २२ वर्षीय शार्लेट के साथ रेप किया था। उस समय वह एक नाटक की रिहर्सल के सिलसिले में उनके पेरिस स्थित घर गई थीं। शार्लेट ने उसी साल पहली बार एक्टर पर रेप का आरोप लगाया था। उनका दावा था कि एक्टर ने दो अलग-अलग मौकों पर उनके साथ जबरदस्ती की थी। पेरिस की अपीलीय कोर्ट ने गुरुवार को मुकदमे से बचने की डेपार्डियू की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने पैâसला सुनाया कि उन्हें कथित रेप की दो घटनाओं में से एक के लिए मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। शार्लेट का आरोप है कि यह घटना ७ अगस्त, २०१८ को हुई थी। हालांकि, १३ अगस्त को एक होटल में हुई कथित दूसरी घटना के लिए उन पर मुकदमा नहीं चलेगा। शार्लेट, जिन्होंने अपनी पहचान गुप्त रखने का अधिकार छोड़ दिया है, के वकील ने कहा कि वह लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रही थीं।
सम्मान में फिगर प्रदर्शन
मामला अजीब है, लेकिन है सच। ५४ वर्षीय सोफिया वेरगारा ने अपने देश कोलंबिया में सम्मान समारोह के दौरान पारदर्शी ड्रेस में अपना शानदार अंदाज दिखाया। ‘मॉडर्न फैमिली’ की अभिनेत्री फिगर-हगिंग कॉर्सेट ड्रेस में बेहद आकर्षक लग रही थीं। दरअसल, यह समारोह उनकी २४ फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा के सम्मान में आयोजित किया गया था। पिछले साल प्रतिमा के अनावरण के बाद यह पहला मौका था, जब सोफिया ने खुद इसे देखा। इस खास मौके पर उन्होंने स्किन-टाइट, पारदर्शी नीले रंग का कॉर्सेट पहना था, जिसमें बोनिंग की डिजाइन थी। इस हफ्ते की शुरुआत में अपने होमटाउन बैरेंक्विला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोफिया नीली ड्रेस में रेड कारपेट पर पोज देती नजर आर्इं। उनकी ड्रेस का रंग उनकी कांस्य प्रतिमा से भी मेल खा रहा था। इस बीच, उनके पूर्व पति जो मैंगनीलो भी इस साल अपनी नई किताब ‘ब्लडलाइंस’ को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने किताब में सोफिया के साथ अपनी आठ साल की शादीशुदा जिंदगी से जुड़े निजी अनुभवों का खुलासा किया है।

अन्य समाचार