-शांभवी का छलका दर्द
एमटीवी रोडीज ५.० से पहचान बनाने वाली शांभवी शर्मा ने अपनी जिंदगी के ऐसे राज खोले हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। १५ साल बाद ‘रोडीज २१: रीबर्थ’ में लौटीं शांभवी ने पॉडकास्ट में अपनी टूटी शादी और १४ साल के वनवास का दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि महज १८ साल की उम्र में अभिनेता सुदेश बेरी के बेटे सुरेश बेरी से प्यार हो गया था। चार साल तक चले प्रेम प्रसंग के बाद उन्होंने शादी के लिए अपना चमकता करियर तक छोड़ने की हामी भर दी। २०१२ में शादी हुई और ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही सपनों की दुनिया बिखरने लगी। शांभवी के मुताबिक, उन्हें वहां न मदद मिली और न अपनी पहचान बनाने का मौका। २०१५ तक सब ठीक रहा, लेकिन २०१६ में शादी टूटने के संकेत मिलने लगे। अब १४ साल बाद रोडीज में वापसी कर वह अपनी पहचान फिर से बनाने निकली हैं।
