मुख्यपृष्ठखेल‘मैं तैयार नहीं था...' हिटमैन का खुलासा

‘मैं तैयार नहीं था…’ हिटमैन का खुलासा

मुंबई इंडियंस में एक बार फिर रोहित शर्मा का राज लौट आया है। २०२४ में कप्तानी छिनने के बाद अब हिटमैन को दोबारा टीम की कमान सौंप दी गई है। लेकिन इस वापसी के पीछे की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। रोहित ने खुलासा किया कि शुरुआत में उनका कप्तानी संभालने का बिल्कुल मन नहीं था। यहां तक कि उन्होंने पत्नी से भी इस पर चर्चा की थी। रोहित के मुताबिक, आकाश अंबानी ने उन्हें फोन किया और टीम के भविष्य को लेकर बातचीत की। कई पहलुओं पर विचार करने के बाद उन्हें लगा कि टीम को सिर्फ कप्तान नहीं, बल्कि सही दिशा दिखाने वाले शख्स की जरूरत है। आखिरकार उन्होंने दोबारा चुनौती स्वीकार कर ली। गौरतलब है कि रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि हिटमैन की वापसी टीम के लिए कितनी धमाकेदार साबित होती है।

अन्य समाचार