मुख्यपृष्ठग्लैमरट्रोलर्स को साई का दो टूक जवाब...‘मेरी सुंदरता का फैसला सोशल मीडिया...

ट्रोलर्स को साई का दो टूक जवाब…‘मेरी सुंदरता का फैसला सोशल मीडिया नहीं करेगा!’

फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता की भूमिका निभा रहीं साई पल्लवी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। कभी उनके लुक पर सवाल उ’ रहे हैं तो कभी सीता को दानवों से लड़ते दिखाने पर विवाद हो रहा है। लेकिन इन तमाम आलोचनाओं से एक्ट्रेस के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। साई ने दो टूक कहा कि सोशल मीडिया की राय से उनका आत्मविश्वास डगमगाता है तो कमी उनमें है। उनके मुताबिक, राय देने वालों का काम है राय देना, लेकिन खुद पर भरोसा रखना जरूरी है। साई ने यह भी साफ किया कि उन्हें सिर्फ ग्लैमर बिखेरने वाले किरदार पसंद नहीं। वह ऐसी भूमिकाएं चुनती हैं जिनमें दम और गहराई हो। अपने नो-मेकअप लुक पर भी उन्होंने कहा कि वह पर्दे पर खुद जैसी ही रहना पसंद करती हैं।

अन्य समाचार