मुख्यपृष्ठनए समाचाररुपयों की बात करते वीडियो वायरल होते ही सिपाही सस्पेंड

रुपयों की बात करते वीडियो वायरल होते ही सिपाही सस्पेंड

राजेश सरकार / प्रयागराज

सोशल मंच पर रुपयों की बात करते सिपाही का वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो प्रयागराज पुलिस कमिश्नर चौकन्ना हो उठा और यमुनानगर जोन के डीसीपी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया। मामला कमिश्नरेट के घूरपुर थाना में तैनात सिपाही से जुड़ा है। सुधीर चौधरी नामक यह सिपाही वीडियो में रुपयों की बात करते दिखाई दे रहा है। वीडियो की पुष्टि अखबार नहीं करता, लेकिन सोशल मंच पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में सिपाही कथित तौर पर रुपये लेन-देन की बात करते दिखाई दे रहा है। मामला सामने आते ही डीसीपी यमुनानगर ने उसे सस्पेंड कर दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो वीडियों की जांच में पता चला कि उसमें दिख रहा सिपाही घूरपुर थाने में ड्यूटी करता है। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर जो बातें सामने आई हैं, उस आधार पर यह कार्यवाही की गई है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए गए तो सिपाही के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

अन्य समाचार