मुख्यपृष्ठटॉप समाचारएक समन्वयक की जरूरत...प्रधानमंत्री का चेहरा तय करना होगा!-उद्धव ठाकरे

एक समन्वयक की जरूरत…प्रधानमंत्री का चेहरा तय करना होगा!-उद्धव ठाकरे

`एक देश, एक चुनाव’ का नारा देने वाली भाजपा अब ‘एक पार्टी, एक चुनाव’ की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस चुनौती का सामना इंडिया गठबंधन को पूरी एकजुटता के साथ करना होगा।’

सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कल ‘इंडिया गठबंधन’ की बैठक में भाग लेते हुए अपनी स्पष्ट और मजबूत राय रखी। उन्होंने वर्ष २०२९ के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनौती का सामना करने के लिए ‘इंडिया गठबंधन’ को और अधिक मजबूत बनाना होगा। सभी दलों को एकजुट होकर काम करना होगा। इसके लिए एक समन्वयक की आवश्यकता है।
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव का सामना करते समय प्रधानमंत्री पद के चेहरे का चयन करना होगा। जनता को यह स्पष्ट रूप से बताना होगा कि गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। देश की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर भी टिप्पणी करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश की स्थिति अत्यंत गंभीर है। भाजपा ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। भारत की संघीय व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।
– ‘इंडिया गठबंधन’ की बैठक में लोकसभा में विरोधी दल के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, माकपा के डी. राजा, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, सांसद कपिल सिब्बल आदि उपस्थित थे।

अन्य समाचार