मुख्यपृष्ठसमाचारगंभीर मरीज ने अस्पताल में दम तोड़ा,परिजन ने किया हंगामा

गंभीर मरीज ने अस्पताल में दम तोड़ा,परिजन ने किया हंगामा

राजेश सरकार / प्रयागराज

गंभीर दशा में भर्ती कराए गए मरीज की मौत होने पर उसके परिजन ने नैनी एरिया के एक निजी अस्पताल में हंगामा कर दिया। अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और क्षतिपूर्ति देने का दबाव बनाने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर आकर परिजन को शांत कराया। फिर अस्पताल के निदेशक और पुलिस ने मरीज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने उन्हें अस्पताल से रवाना कर दिया।

नैनी क्षेत्र के महेवा टीसीआई गेट स्थित श्रीकृष्णा प्राइवेट अस्पताल में बुजुर्ग महिला धना देवी (70) पत्नी सुखराम निवासी गोरियारी पिपरांव, करछना मंगलवार को उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लाए थे। इसके पहले महिला का इलाज किसी दूसरे अस्पताल में चल रहा था। उसके कूल्हे में इंफेक्शन हो जाने के कारण घाव व मवाद भर गया था। अस्पताल के निदेशक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि महिला की हालत गंभीर देखकर परिजन को उन्होंने किसी विशेषज्ञ फिजिशियन चिकित्सा को दिखाने की सलाह दी। लेकिन परिजन उनसे आग्रह करने लगे तो उन्होंने स्वयं मरीज को देख कर दोबारा परिवार को उन्हें किसी फीजिशयन को दिखाने की सलाह देते हुए वापस भेज दिया। परिजन फिर मरीज धना देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे।मरीज की स्थिति देखते हुए डॉ विनोद ने उन्हें जोर देते हुए किसी फीजिशयन को दिखाने को कहा लेकिन परिजन पैसे अभाव के कारण कही औऱ नही ले गए। थोड़ी देर बाद मरीज की मृत्यु हो जाने पर परिजन गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया। जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।

अन्य समाचार