मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिश्री ब्रजमंडल संस्था मुंबई की स्वर्ण जयंती पर श्रीमद् ब्रज भागवत कथा...

श्री ब्रजमंडल संस्था मुंबई की स्वर्ण जयंती पर श्रीमद् ब्रज भागवत कथा का भव्य आयोजन

सामना संवाददाता / मुंबई
श्री ब्रजमंडल संस्था, मुंबई अपने स्थापना के ५० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन करने जा रही है। इस शुभ अवसर पर आजाद मैदान, मुंबई में २७ जनवरी २०२६ से ०२ फरवरी २०२६ तक प्रतिदिन शाम ४ बजे से ७ बजे तक वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी के श्रीमुख से श्रीमद् ब्रज भागवत कथा का दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ होगा, जिसे बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री संपन्न करेंगे। साथ ही देशभर से अनेक प्रतिष्ठित साधु-संत एवं महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है। वर्ष १९७६ में स्थापित श्री ब्रजमंडल संस्था की नींव पूज्यनीय आधार स्तंभ शिवचरण लाल, सुरेशचंद (अध्यक्ष), रमेशचंद, श्यामलाल एवं टालीवाल के अथक प्रयासों से रखी गई थी। संस्था द्वारा गिरगांव चौपाटी प्रांगण में वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही दस दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला और कवि सम्मेलन आज एक विशिष्ट पहचान बन चुके हैं। संस्था के अध्यक्ष सुरेशचंद अग्रवाल इस कथा के मुख्य यजमान हैं। उनके साथ रमनलाल चौधरी, अनिल आर. अग्रवाल, राजेश एम. अग्रवाल, अनिल पी. अग्रवाल, भुवनेश अग्रवाल, प्रदीप लाड़ीवाल, विवेक अग्रवाल, कानबिहारी अग्रवाल, सुनील एस. अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, उमेश मित्तल, धर्मेश गर्ग, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। श्री ब्रजमंडल संस्था ने मुंबई के समस्त नागरिकों से इस भव्य और दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर का लाभ उठाने, परिवार सहित कथा श्रवण करने और ब्रज भक्ति की पावन रसधारा में सहभागी बनने की भावपूर्ण अपील की है। यह जानकारी अनिल अग्रवाल एवं कमेटी के सदस्यों ने गिरगांव चौपाटी स्थित ब्रजमंडल सभागृह में आयोजित प्रेस कॉन्प्रâेंस में दी।

अन्य समाचार