मुख्यपृष्ठखबरें‘जो घर पहले से टूटा हो...’ ...सुनीता पर बरसीं कोमल रानी

‘जो घर पहले से टूटा हो…’ …सुनीता पर बरसीं कोमल रानी

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की नजदीकियों की चर्चा के बीच अब इस कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। लालबाग के राजा के दर्शन करने साथ पहुंचे दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इसके बाद सुनीता आहूजा ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उनका घर बिना किसी वजह के टूट रहा है। अब कोमल रानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पलटवार किया है। उन्होंने लिखा, ‘जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता।’ इसके साथ ही उन्होंने सुनीता पर गोविंदा को मानसिक रूप से परेशान करने और उन्हें काम से रोकने जैसे गंभीर आरोप लगाए। कोमल का दावा है कि किसी व्यक्ति को लगातार परेशान करके उसे घर में बैठने और अलग-थलग रहने पर मजबूर करना ठीक नहीं है। इतना ही नहीं, कोमल ने सवाल उठाया कि यह सच में दर्द है या फिर सोच-समझकर रची गई कोई साजिश? उन्होंने यह भी कहा कि लोग किसी के कहने मात्र से किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचते। आखिर में एक्ट्रेस ने सुनीता से उनका नाम अपने कथित एजेंडे में इस्तेमाल न करने की अपील की। हालांकि, कोमल रानी के इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। गोविंदा, सुनीता और कोमल के बीच चल रही यह पूरी कहानी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।

अन्य समाचार