मुख्यपृष्ठनए समाचारसहारनपुर से एटा तक खौफ का साया ...खून से फिर लाल हुई...

सहारनपुर से एटा तक खौफ का साया …खून से फिर लाल हुई यूपी, ४८ घंटे में ९ मर्डर!

सहारनपुर में ५, एटा में ४ लोगों की निर्मम हत्या
प्रदेश में हड़कंप, कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश में अपराध बेलगाम होता नजर आ रहा है। बीते ४८ घंटों के भीतर राज्य में कुल ९ हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सहारनपुर जिले में ५ लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं एटा जिले में ४ लोगों की हत्या की खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम जनता में डर और असुरक्षा का माहौल है। विपक्ष ने सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले में एक ही परिवार के ५ सदस्य कमरे में मृत पाए गए हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी पैâला दी। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ये भी बताया है कि मौके से तीन पिस्टल भी बरामद की गई। यूपी के सहारनपुर में एक ही परिवार के जो पांच सदस्य कमरे में मृत पाए गए उनकी पहचान राजस्व अधिकारी (अमीन) अशोक (४०), उनकी पत्नी अंजिता (३७), मां विद्यावती (७०) और दो बेटे कार्तिक (१६), देव (१३) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, अशोक और उनकी पत्नी के शव कमरे के फर्श पर मिले, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चे बिस्तर पर पाए गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि अशोक की छाती पर और दोनों बच्चों के माथे पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। मौके से तीन कंट्री मेड लोडेड पिस्टल भी बरामद हुई हैं। इस घटना की बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

एटा में कारोबारी के परिवार की सिर कूचकर हत्या
वहीं दूसरी ओर एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार को घर में घुसकर दवा कारोबारी के पिता, पत्नी व बेटी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। कारोबारी की मां फर्श पर तड़पते हुए मिली थी व अस्पताल में उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया। कारोबारी का बेटा स्कूल से लौटा तो उसने शव देखे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य समाचार